उत्तर भारत में शीत लहर के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । कई जनपदों में स्कूल व अन्य सरकारी प्रतिष्ठान जहाँ बच्चे के शीत से प्रभावित होने को सम्भावना थी उन्हें बन्द कर दिया गया है ।
इसी क्रम में बदायूँ जिलाधिकारी महोदय के द्वारा अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत 2 जनवरी 2020 तक जनपद बदायूं के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों को भी बन्द रखने के निर्देश दिए गए हैं ।