बदायूं: जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सुबह 10:45 पर विकास भवन में कार्यालयों का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रबंधक यूपी नेडा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, अपर अभियंता लघु सिंचाई उपायुक्त आजीविका मिशन एवं जिला प्रबंधक यूपीका का स्पष्टीकरण मांगने के साथ आगामी आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगाने से विकास भवन में हड़कंप मच गया ।