जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत प्रचलित समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डों के मुखिया एवं परिवार के सदस्यों के आधार नंबर आनलाइन फीड किये जाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने की अन्तिम तिथि 20 फरवरी 2018 निर्धारित है। इसलिये उन्होने जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से कहा है कि माह जनवरी 2018 में संबन्धित उचित दर विक्रेता से अपने कार्ड का खाद्यान्न/मिटटी तेल प्राप्त करते समय अपने कार्ड से संबन्धित समस्त आधार नंबर की छायाप्रतियां अनिवार्य रूप से जमा करें। यदि उचित दर विक्रेता की दुकान पर आधार की प्रति जमा करने में कोई असुविधा अथवा कठिनाई है तो संबन्धित तहसील के आपूर्ति कार्यालय अथवा जिला पूर्ति कार्यालय में प्रतियां जमा की जा सकती है तथा आधार प्रति जमा करने की प्राप्ति रसीद भी प्राप्त की जाये।
Related Articles
सभी जनपदों में बैंको तथा डाकघरों में आधार नामांकन तथा अपडेशन एवं संशोधन, की सुविधा आरम्भ कर दी गयी है:- नोडल यू0आई0डी0ए0आई0
April 24, 2018
0
आधार से विभिन्न सरकारी सेवाओं को जोड़ने की समयसीमा बढ़ी
March 14, 2018
0
आधार कार्ड बनाने व संशोधन में छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग से हो रही वसूली
October 9, 2020
0