Indianvoice24 के लिए आशुतोष अवस्थी की रिपोर्ट :
हरियावां :
आज दिनांक 24/7/2020 दिन शुक्रवार को थाना हरियावां पर आगामी त्यौहार जैसे श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, बकरीद, स्वतंत्रता दिवस आदि के अवसर पर संभ्रांत व्यक्तियों, डिजिटल वालेंटियर, ग्रामप्रधानों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग संपन्न हुई शासन तथा प्रशासन से प्राप्त आदेशों तथा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया सभी लोग भाई चारे के साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील की गई।
थाना अध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने कहा कि हम लोग जिस तरह से पहले हर त्योहार मनाते आए हैं, वैसे ही बकरीद, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। एक दूसरे के त्योहारों का ख्याल रखेगें और माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रख उनकी खबर पुलिस को देगें।
आपसी भाईचारे तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन से समाज में समरसता आती है। कहा कि लाउडस्पीकर की ध्वनि न्यायालय के आदेश के अनुसार होना चाहिए। थाना अध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता ने सभी को निर्देश दिया कि सभी जगहों पर साफ सफाई की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। इस मौके पर थाना अध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता एस0 आई0 जनार्दन सिंह, बालेन्द्र मिश्रा ,जितेंद्र पाल सिंह व भाकियू नेता सत्यवीर सिंह रिंकू आदि समस्त लोग मौजूद रहे।