- पुलिस लाइंस में निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक करने पहुंचे एडीजी जोन
एडीजी जोन अभय कुमार प्रसाद ने जिले भर के अधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव को शांति व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए उपाय किये जाने के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस से मतदान क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों के नाम, बूथों की संख्या उनकी क्षेणी वह सामान्य है संवेदनशील या अतिसंवेदनशील इनकी श्रेणी का कारण, थाने से मतदान केंद्र की दूरी मोहल्लों की जनसंख्या, जातिगत आंकड़े, केंद्रों के अंतर्गत दबंग, असमाजिक तत्वों की सूची, राजनैतिक पार्टी व जाति का वर्चस्व,विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में घटित हुई घटनाओं की सूची, रंजिश, पार्टी बंदी, प्रमुख लोगों के नाम, पते मोबाइल नंबर, लायसेंसी असलहों की सूची, क्षेत्र में निवास करने वाले हिस्ट्रीशीटरों, वांछित, एनबीडब्ल्यू और इनामी बदमाशों की सूची समेत एक दर्जन से अधिक बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कराई।उन्होंने आवश्यक निर्देश भी जारी किए।इस दौरान एसपी विपिन कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।