लखनऊ :
अमीनाबाद जुगल किशोर ज्वेलर्स के यहां लूट में वांछित अभियुक्त पर कमिश्नरेट पुलिस का शिकंजा।
कमिश्नर ऑफ पुलिस डी के ठाकुर के निर्देशन पर अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाई जारी।
अजय वर्मा नामक फरार चल रहे लूटेरे को इंस्पेक्टर अमीनाबाद आलोक कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने दबोच कर भेजा हवालात।
साथ ही पूर्व में जेल भेजे गए तीनों अपराधियों को रिमांड पर लाकर पुलिस ने की गैस कटर वा लूट में इस्तेमाल चीज़ों की किया शिनाख्त।शिनाख्त पूरी होने पर भेजे गए सभी अपराधी जेल।
डीसीपी वेस्ट देवेश पांडे, एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन वा एसीपी कैसरबाग पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अमीनाबाद पुलिस टीम को मिली कामयाबी।