अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों से गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शस्त्रों के साथ घूम रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह उर्फ बउवा सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखलाल सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी ग्राम वीर मजरा बघौली को रात्रि गश्त के दौरान समय लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास बघौली बाजार के आगे नहर की पुलिया के पास 12 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा रजनीश पुत्र नरेश निवासी ग्राम अछरामऊ उम्र लगभग 28 वर्ष को कल देर शाम बीकापुर तिराहा मोड़ से 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गश्त के दौरान गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया है।