उपायुक्त उद्योग केन्द्र ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 18 से 45 आयु वर्ग में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों में तकनीकी कुशलता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत 14 प्रशिक्षार्थियों का चयन, 04 माह के कार्यक्रम हेतु पुरूष वर्ग में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड एवं महिला वर्ग हेतु सिलाई कढ़ाई में 01 माह का सैद्वान्तिक व 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिलाया जाना प्रस्तावित है और इसके लिए इच्छुक आवेदक जिनकी पात्रता तकनीकी ट्रेड में कक्षा 08 उत्तीर्ण एवं गैर तकनीकी ट्रेड में लिखने पढ़ने का ज्ञान हो वह अपने आवेदन पत्र 14 सितम्बर 2018 की सायं 05 बजे तक पूर्ण रूप से भरकर जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन कार्यालय में जमा कर सकते है।