जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य हज समिति द्वारा हज 2019 हेतु खादिमुल हुज्जाज(हज सेवक) के रूप में सरकारी कर्मियो को हज के दौरान सऊदी अरब में ड्यूटी पर तैनात किये जाने हेतु इच्छुक सरकारी कर्मचारी पुरूष/महिला आवेदन कर सकते है। आवेदक वेब साइट पर आवेदन कर हार्ड कापी उ0प्र0 राज्य कमेटी को 14 जनवरी तक जमा करना है। इस सम्बन्ध में आवेदक का पासपोर्ट 14 जनवरी 2019 से पूर्व जारी वैधता 31 जनवरी 2020 से कम न हो। आवेदक के आयु 25 वर्ष से 58 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।
Related Articles
तहसील दिवस में पहुंच पीड़िता ने जिलाधिकारी कौशांबी से लगाई न्याय पाने के लिए गुहार
February 2, 2021
0
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने वाले पुलिस कर्मचारियों को 500-500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया
October 4, 2018
0
दुकान निर्माण कराये जाने की योजना के तहत करें आवेदन
June 1, 2018
0