लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुमोदन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) मनोज यादव व प्रदेश संगठन सचिव जितेंद्र पटेल ने जनपद हरदोई के निवासी व प्रमुख समाजसेवी/ग्रामीण सेवा फाउंडेशन (संस्था) के अध्यक्ष अरूण कुमार राठौर ‘राणा’ को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।

लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव अरूण कुमार राठौर को मनोनयन पत्र देते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) को मजबूत करने व पार्टी के सिद्धांतों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव अरूण कुमार राठौर ‘राणा’ ने विशेष बातचीत में बताया कि वह अपने पद का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) को मजबूती देने का हरसंभव प्रयास करेंगे। पिछड़ा वर्ग भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी हर समस्या का निराकरण करने में अपना पूर्ण सहयोग देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) के सपनों को साकार करने व पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी के पदचिन्हों पर चलकर संगठन को बढ़ाने के साथ साथ पिछड़ा वर्ग के लोगों की आवाज बनकर उनके हकों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (विधायक), पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव व प्रदेश संगठन सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग जितेंद्र पटेल ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव अरूण राठौर को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अरुण राठौर के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर उनके सहयोगियों, मित्रों व समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना प्रेषित की हैं।