सिराथू, कौशांबी। मिशन इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की तरफ से दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में डाक विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक चंदन अस्थाना जी ने डाक विभाग द्वारा चलाई गई समस्त स्कीमों एवं उनसे होने वाले फायदे जो किसान, विद्यार्थी एवं शिक्षक जमा एवं निकासी व बीमा संबंधित सारी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की चिटफंड कंपनियों द्वारा जो लोग ग्रसित हो जाते हैं। उनसे अनुरोध है कि वह इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा चलाई गई स्कीमों का फायदा लें और घर बैठे आधार लगाकर पैसा का जमा निकासी करें। जिसमें बलीचक, भरवारी मंडल इंद्रजीत पाल, इमरान अहमद, जितेंद्र कुमार मौर्य, धनराज, मथुरा मिश्रा, फूलचंद पाल, पोस्ट मास्टर बीपीएम निंदूरा, सिराथू एवं शाखा चंपा के गौरव, कादीपुर बेल ओसा बिनोता एवं विभिन्न शाखाओं से तमाम डाक विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। और साथ ही खाताधारकों की जन समस्याएं भी सुनी गई। दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट