उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समस्त जिलों में चलाए जा रहे विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से होनहार छात्रों द्वारा उनके हुनर का प्रदर्शन देखने के लिए जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अजुहा में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल पहुंचे। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने चित्रकला, पेंटिंग,महिला शक्ति संबंधी हुनर भी कार्यक्रम में पेश किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का मंच पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील साहू प्रबंधक प्रदीप कुमार त्रिपाठी एवं विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम करते हुए फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नजारा देखते ही विद्यालय परिसर में मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने तालियों से अतिथियों का अभिवादन भी किया।
सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अजुहा, धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अगर विद्यालय परिवार को धन की कमी पड़ती है तो हमें बताएं उत्तर प्रदेश सरकार से धन दिलाने की मांग करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सिराथू प्रखर उत्तम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के होनहार छात्रों में यह हुनर उनको आगे तक ले जाएगा। उन्होंने बच्चों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी मिश्रा को ₹5000, स्थान प्राप्त करने वाले छात्र दुर्गेश तिवारी को ₹3000, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आकांक्षा सिंह को ₹2000, सहित मुकुल कुमार को 1000 रुपए,निलेश सिंह को ₹1000, प्रिया त्रिपाठी को ₹1000, सचिन कुमार को ₹1000,अमन को ₹1000 की चेक देकर 16 छात्र छात्राओं को सिराथू विधायक व उप जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ नमो नारायण त्रिपाठी,डॉ राम किरण त्रिपाठी, जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता हीरालाल मौर्य, अरुण केसरवानी, बबलू श्रीवास्तव, एस पी त्रिपाठी, धीरेंद्र पाल, अशोक पटेल सहित नगर के तमाम गणमान्य अध्यापक छात्र छात्राएं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया।