सावन के तृतीय सोमवार पर शिवालयों में उमड़े भक्त

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)- सावन का महीना तो भगवान भोलेनाथ भक्तों के लिए खास होता है।इस महीने में भक्त भगवान भोलेनाथ की तरह तरह से पूजा अर्चना करते हैं और भूतभावन भोलेनाथ से मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए उनकी आराधना करते हैं।

यूँ तो सावन का पूरा महीना ही भोलेनाथ के भक्तों के लिए खास होता है परंतु सोमवार का दिन अपने आप मे एक विशेष मान्यता रखता है।

इसी कड़ी में सावन के तृतीय सोमवार को नगर में स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर,शिवाला मन्दिर व पंथवारी देवी मंदिर सहित सभी मन्दिर भक्तों से गुलजार दिखे।भक्तों ने भूतभावन भोलेनाथ को तरह तरह से पूजा अर्चना कर रिझाने के प्रयास किया।तो बही कही कही भक्त भगवान भोलेनाथ के भजनों की धुन पर थिरकते भी नजर आए।