पुलिस लाइन ग्राउण्ड में जिलाधिकारी बदायूं श्री कुमार प्रशांत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा यातायात माह के दौरान सडक सुरक्षा सप्ताह (18-24 नवम्बर, 2019) का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर जनपद के परिवहन विभाग व यातायात पुलिस से सम्बन्धित अधि0गण भी मौजूद रहे । कार्यक्रम में उपस्थित वाहन चालकों व आमजन को सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए Digi Locker व mParivahan मोबाइल एप के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । अंत में समस्त को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलायी गयी ।