सिद्धान्त सिंह
शुभम सोती फाउंडेशन द्वारा बाइक राइड फॉर रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। जिसमें लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए लखनऊ से कैंची धाम तक की बाइक यात्रा निकाली गई। शुभम सोती फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य अपने संपूर्ण मार्ग में बाइक सवार जनसाधारण को ये संदेश देंगे कि किस प्रकार सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए वाहन को चलाएं और सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंचे l
साथ रास्ते में रुक-रुककर लोगो को जागरूक करेंगे कि अगर किसी व्यक्ति का वाहन चलाते वक़्त एक्सीडेंट हो जाता है, तो तुरन्त उसको उपचार के लिए करीबी अस्पताल पहुँचाना हर नागरिक की जिमेदारी है। इस तरह किसी परिवार पर आपका एक बहुत बड़ा उपकार होगा। जब किसी भी व्यक्ति का एक्सीडेंट होता है तो उसे तुरन्त उपचार की जरूरत होती है
और वो समय जब लोग भीड़ का हिस्सा बनते है वही समय जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। साथ में बच्चों को उनके घर वाले वाहन न चलाने दें, उन पर ध्यान रखें और सभी दोपहिया वाहन चलाते वक़्त हेलमेट और कार आदि चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें।