कौशाम्बी : सैनी बस स्टॉप के बाहर शुक्रवार दोपहर एक महिला ने नेशनल हाइवे के किनारे नवजात बच्चे को जन्म दिया।
फतेहपुर जिले के विनोबा नगर निवासी निशा पत्नी विक्रम बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे। दम्पति अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार सास को देखने जा रहे थे। जैसे ही दम्पति कौशाम्बी के सैनी हाइवे पहुंचा। उसकी प्रेग्नेंट पत्नी निशा को पेट में दर्द उठा। जब तक पति कुछ समझ पाता महिला हाइवे किनारे बैठ गई और डिवाइडर का सहारा लेकर होर्डिंग की आड़ में एक बच्चे को जन्म दे दिया। पास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल 108 नम्बर पर इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने जच्चा बच्चा को कड़ा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। अधीक्षक डॉक्टर नीरज सिंह की देखरेख में दोनों का उचित उपचार किया गया। माँ, बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की खास कवरेज