सुरसा थाना क्षेत्र के सथरी गांव में बिजली के करंट से मां और मासूम पुत्र की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर हाल खराब है।एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सथरी गांव के निवासी कुरेंद्र पाल यादव की पत्नी राजेश्वरी रोज की तरह रविवार को सुबह 7 बजे के आस पास नहाकर आंगन में बंधे कमरे की सिलेप में निकली सरिया से बंधे लोहे के तार पर पानी से भीगे कपडे ड़ालने लगी। जिस सरिया में लोहे का तार बंधा था उसी सरिया में बिजली के पोल से आयी केबिल भी बंधी थी। केबिल पुराना होने से वह हल्की कट गई थी। जिससे लोहे के तार में करंट उतर आया। जब राजेश्वरी को करंट लगा और चिपक गई और चीखने लगी। आवाज़ सुनकर माँ को बचाने के लिए उसका पांच साल का बच्चा शनी पास पहुंच गया शनी गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता है।अपनी माँ को बचाने के लिए माँ से लिपट गया जिससे माँ और बेटे की मौके पर मौत हो गई। कुरेन्द्र पाल भी घर पर भैंस लगा रहा था। वह भी पत्नी और बच्चे को बचाने के लिए दौड़ा और तब तार टूट गया दोनो तार से छूटकर नीचे गिर पड़े । राजेश्वरी के तीन बच्चे थे। गांव में इस घटना से कोहराम मचा हुआ है।