महात्माओं का अवतार मानव को समझाने व उनके कल्याण के लिए हुआ

माधौगंज (हरदोई)- विकास खंड की ग्राम पंचायत पिपरवा में जयगुरुदेव सत्संग समारोह के आयोजन में जगतगुरु धर्म प्रचारक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ने कहा कि जमीन पर संतो महात्माओं का अवतार मानव को  समझाने व उनके कल्याण के लिए ही हुआ है । उन्होंने कहा कि इस कलयुग में प्रभु की प्राप्ति का सबसे सरल मार्ग प्रभु के नाम की साधना है । मनुष्य को अपने बारे में ज्ञान नहीं होता है ।
मानव शरीर साधना का धाम है मानव तन के महत्व को समझाते हुए उन्होंने जीवन में आत्मा को शब्द से जोड़ने के लिए कहा उन्होंने कहा कि कलयुग में तीन क्रियाएं सुमिरन ध्यान और भजन से शब्द योग का रास्ता बताया । उन्होंने साधना की बारीकियों पर भी प्रकाश डाला तथा परमात्मा की भक्ति पूजा  के लिए शाकाहारी होना आवश्यक बताया सभी वर्ग धर्म जाति के लोगों को शाकाहारी बनने व बुद्धि नाशक नशो से दूर रहने की अपील की ।इस अवसर पर जगत जय गुरुदेव संगत उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतराम चौधरी राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम संस्था की प्रबंध समिति के सदस्य रोहिताश कुमार गुप्ता सतीश उपाध्याय अनूप कुमार सिंह ओमवीर सिंह मेरठ का मुरादाबाद मंडलों के पर्यवेक्षक उदय राज सिंह जिला अध्यक्ष संगत हरदोई हितेन प्रताप सिंह मेरठ तहसील अध्यक्ष बिलग्राम राम रतन ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम कार्यक्रम के आयोजक सरनाम सिंह सहित गणमान्य एवं बड़ी संख्या में जय गुरुदेव के अनुयायी उपस्थित रहे कार्यकम में भाग लेने के लिये दूर दूर से शिष्य आये थे।