पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में मौत 

पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात सिपाही की अचानक उस के आवास पर हालत बिगड़ गई ।इससे उसकी पत्नी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
बाराबंकी जनपद थाना रामनगर के देव शानी निवासी कृष्ण बहादुर सिंह जिले में पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात था। सोमवार की सुबह अचानक सिपाही कृष्ण बहादुर की हालत बिगड़ गई।जिससे घर पर मौजूद पत्नी अरूणा सिंह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में मातम पसर गया।पत्नी के मुताबिक उसके 3 पुत्र विपिन, विवेक ,शुभम है। कृष्ण बहादुर चार भाइयों में छोटा था। इसके बाद पुलिस महकमा को जानकारी हुई तो पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ कृष्ण बहादुर के पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। एसपी समेत कई पुलिस तमाम पुलिस अफसरों ने सलामी दी।