भाजपाइयों ने मनाई पं• दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं• दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती पर स्थानीय नगर पालिका सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नगर इकाई ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पार्टी नगर अध्यक्ष मंगतराम , अनिल राठौर , मनीष मिश्रा , फूलचंद्र कुशवाहा , सुशीला मिश्रा , राजकुमार स्वर्णकार , ओमशरण व अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष खुशीराम यादव ने की।