महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ में मनाया गया पराक्रम दिवस

महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ महान राष्ट्र के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए, उनकी 125वीं जन्म जयन्ती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया।

पराक्रम दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री गिरीश छिमवाल, उपकुलसचिव एवं श्री सपन अस्थाना ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। श्री गिरीश छिमवाल, उपकुलसचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विद्यार्थियों को नेता जी के आचरणों का अनुसरण करना चाहिए”। प्रारंम्भ में श्री सपन अस्थाना, अधिष्ठाता (शैक्षणिक) ने सभी का स्वागत किया एवं नेता जी के 125वें जयन्ती 2021, पराक्रम दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं कहा कि युवाओं को नेताजी के जीवन से विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए धैर्य के साथ कार्य करने की शिक्षा लेनी चाहिए।

महर्षि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में अपना संदेश प्रेषित किया। महर्षि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के इस पहल की सराहना की एवं कुलसचिव प्रो० अखण्ड प्रताप सिंह ने पराक्रम दिवस मनाये जाने की परम्परा का हृदय से स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री गिरीश छिमवाल, उपकुलसचिव, श्री के. के. शुक्ला, श्री सपन अस्थाना, अधिष्ठाता (शैक्षणिक), डाॅ अंकित श्रीवास्तव, संकायाध्यक्ष, वाणिज्य एवं प्रबन्धन संकाय, डाॅ रमाकान्त, संकायाध्यक्ष, विज्ञान संकाय, डाॅ शिखर, संकायाध्यक्ष, फार्मेसी संकाय, डाॅ शैलेन्द्र रावत, संकायाध्यक्ष अभियांत्रिकी एवं तकनीकि संकाय, डाॅ साधना श्रीवास्तव, संकायाध्यक्ष, कला संकाय, श्री आशुतोष पाठक, डाॅ मधुलिका सिंह, श्रीमती रश्मि राकेश, डाॅ हिमानी कुलश्रेष्ठा, श्रीमती सागरिका काबरा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, श्री अवनीश कुमार सिंह, श्री दशरथ, डाॅ नरेन्द्र मोहन चैरसिया, डाॅ विनोद कुमार सिंह, डाॅ विजय कुमार, श्री अरविन्द सक्सेना, श्री अखिलेश श्रीवास्तव, श्री ए. पी. सेठ, श्री संदीप श्रीवास्तव सहित विश्विविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणोत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। पराक्रम दिवस समारोह का संचालन श्री अंकित श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर फार्मेसी एवं वाणिज्य एवं प्रबन्धन संकाय के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति भाषण, कविता एवं नेता जी के नारों के साथ में किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशाल सिंह, विशाल मौर्य, प्रतिम सिंह, राहुल चैहान एवं दीप्ति श्रीवास्तव अन्य विद्यार्थियों के साथ उपस्थित थे।