मन्त्री सुरेश खन्ना ने किया दो गार्बेज एटीएम व एक वॉटर एटीएम का उद्घाटन 

कैबीनेट मन्त्री सुरेश खन्ना ने कल दो गार्बेज एटीएम व एक वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया । नगर निगम लखनऊ में इको मैक्स गो कम्पनी की ओर से 2 गार्बेज एटीएम लगाये गए । इस तरह के गार्बेज एटीएम दिल्ली के बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगाये गये हैं । जानकारी के लिए राजधानी लखनऊ में इस तरह के कुल 30 गार्बेज एटीएम लगाये जायेंगे ।

श्री  खन्ना ने हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर के समीप तथा 1090 चौराहे पर गार्बेज ए0टी0एम0 का उद्घाटन किया । वेस्ट मैटिरियल को उपयोगी बनाना अच्छा कदम है । यह मशीन शहर से गन्दगी कम करेगी तथा आम जनता को इससे फायदा होगा । मन्त्री सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की कड़ी में कूड़े के निस्तारण और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गयी गार्वेज एटीएम मशीन यूपी के लिए क्रांतिकारी कदम है। इस एटीएम से राजधानी के वाशिंदों को कई सहूलियतें मिलेंगी । इस एटीएम के माध्यम से नगर के लोगों को हाउस टैक्स, जलकर सहित कई सुविधाएं मिलेंगी । आम शहरी कूड़े कचरे को इस मशीन में डालकर आमदनी भी कर सकते हैं ।