कौशांबी। जिनका मन समाज के प्रति सदैव जागरूक रहता है,और समाज के लिये कुछ करना चाहते है। उनमे से एक है समाज सेवी डॉक्टर उमाशंकर पांडेय जो सदैव समाज के लिये कुछ न कुछ करना चाहते है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए आज डॉक्टर उमा शंकर पांडेय ने ग्राम सभा पनारा गोपालपुर मजरा टिकरा में गरीबो को कंबल वितरण किया। कंबल पाकर जरूरत मंदो के चेहरे खिल उठे और बुजुर्गों ने डॉक्टर उमाशंकर पांडेय को आशीर्वाद दिया।