कछौना (हरदोई) : शीतलहर के चलते जिले में स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। इससे पहले शुक्रवार को जिले में रविवार तक छुट्टी घोषित हुई थी।
भीषण शीतलहर और ठंड के मद्देनजर डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। यह आदेश सभी प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड समेत सभी स्कूलों पर लागू होगा। जिले में 12वीं तक के स्कूल फिलहाल 14 जनवरी शनिवार व 15 जनवरी रविवार तक बंद हैं।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता