कछौना (हरदोई) : गुरुवार को एसएमडी पटेल महाविद्यालय के सभागार में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद अशोक रावत ने कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया।
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, योगा प्रदर्शन, लोकगीत व एकांकी नाटक आदि प्रस्तुत किए गये। सांसद अशोक रावत ने प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों की इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि DBT, मिशन कायाकल्प एवं निपुण भारत कार्यक्रम शासन द्वारा चलाए जा रहे अति महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। इन योजनाओं से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का प्रत्यक्ष समग्र विकास हेतु जो भी कदम उठाए जा सकें वे अवश्य ही उठाए जाने चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत के अलावा ब्रह्मकुमार सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, सिद्ध प्रताप मौर्य जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रमोद अग्रवाल खण्ड विकास अधिकारी, शशांक सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिवराज सिंह पटेल (प्रबंधक एस.एम.डी. पटेल महाविद्यालय कछौना) समस्त ARP, विकास क्षेत्र कछौना में संचालित समस्त बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता