हरदोई– जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि 13 जून 2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में अपराह्न 03 बजे जल निगम ग्रामीण के समस्त सहायक, जूनियर अभियंता तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों की बैठक तथा 04 बजे डूडा व सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक और 15 जून 2023 को विकास भवन सभागार में अपराह्न 04 बजे ग्राम विका/पंचायतीराज एवं नियोजन विभाग की बैठक तथा 16 जून 2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में अपराह्न 04 बजे माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास, सेवायोजन और पर्यटन एवं संस्कृति भाग की बैठक अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आहूत की गयी है। श्री सिंह ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त बैठक में स्वयं सुसंगत अभिलेखों सहित ससमय प्रतिभाग करें।
Related Articles
लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती यूपी 100 सेवा
November 8, 2017
0
समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
May 28, 2022
0
पशु चिकित्सालय का जर्जर भवन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू
February 5, 2022
0