तीसरे दिन भी जुगापुरवा के ग्रामीणो ने पल्स पोलियो व स्कूल का बहिष्कार किया 

             जुगापुरवा गाँव मे सड़क, बिजली व पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी पल्स पोलियो अभियान व बच्चों के स्कूल जाने का बहिष्कार जारी रखा। हालांकि बी डी ओ वंदना जौहरी ने गांव पहुँचकर सभी ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। इसके बाद भी ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
             विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत पलिया के मजरा जुगापुरवा गांव में सड़क, बिजली व शुद्ध पानी आवास समेत कई मांगों को लेकर रविवार को पल्स पोलियो अभियान में कराए जा रहे टीकाकरण का बहिष्कार किया था। इसके बाद सोमवार को सभी ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर दिया था।जिससे स्कूल मे सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को भी 170 बच्चो मे सिर्फ 23 बच्चे ही प्राइमरी स्कूल पहुंचे।मंगलवार को खंड विकास अधिकारी वंदना जौहरी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी गांव के लोग बहिष्कार पर अड़े रहे।