नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर बीटीसी अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

            कोर्ट के आदेश पर कराई गई भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के बावजूद अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाने के विरोध में सोमवार को हरदोई में सैकड़ों बीटीसी अभ्यर्थियों ने सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन किया।अभ्यिर्थियों के प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर जाम लगा रहा और यातायात रेंगता नजर आया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग कर रहे थे।सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन देने के बाद ही अभ्यर्थी शांत हुए।
         समाजवादी पार्टी की सरकार में निकाली गई 12,460 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के तत्वावधान में कई जगह से आये बीटीसी अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया।इससे पहले उन लोगों ने बीएसए कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया।
           हंगामे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने  अभ्यर्थियों से बात की उधर भर्ती प्रक्रिया को जल्द बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीटीसी अभ्यर्थियों का कहना है कि बेरोजगारी के कारण वे मानसिक तनाव में हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब सरकार के पास कोई बहाना या अचड़न नहीं है। क्योंकि हाईकोर्ट से 4 महीने में सरकार को नियुक्ति पत्र जारी करने का का आदेश दिया जा चुका है। लेकिन बीएसए ने जारी नहीं किया जबकि अन्य जगह जारी हो चुके है।अभ्यर्थियों ने मांग की कि जल्द से जल्द कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए सहायक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र जारी करे।