प्रधान के द्वारा युवक की पिटाई के दौरान एक मासूम नाले में गिर गया जिससे इलाज के दौरान 3 माह के मासूम की मौत हो गई मामले में जब पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो नाराज परिजन एसपी के पास पहुंचे।अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले में कार्यवाही की गई है।
मामला हरदोई के कोतवाली देहात इलाके का है यहां के दुड़ेला मजरा कौधा निवासी पिंटर का उसके घर के सामने कारखाना है।वह कारखाना लगा रहा था कारखाने के ठीक सामने से निकली नाली में गांव के ही लोगों के द्वारा गंदा पानी बहाया जा रहा था। जिसको लेकर के पेंटर ने शिकायत की इस बात से प्रधान मुकेश यादव वह सवाई मानसिंह पुत्र बाबूराम नाराज हो गए और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रिंटर की पिटाई करने लगे।प्रिंटर की गोद में उसके 3 माह का मासूम बच्चा भी था इस पिटाई के दौरान इंटर का 3 माह का मासूम बच्चा गोद से गिरकर नाली में जा गिरा।
नाली में गिरने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई मामले को लेकर परिजन कोतवाली देहात थाने पर गए जहां पर परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई करने के बजाय उनको कोतवाली से भगा दिया इस मामले से नाराज परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे और उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद होगा कोतवाली देहात पुलिस हरकत में आई और मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल कोतवाली देहात पुलिस की इस लापरवाह कार्यप्रणाली की लेकर के लोगों में आक्रोश जरूर व्याप्त है।