वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी/निष्कर्षण/बिक्री व वितरण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 21-02-2020 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नवादा तिराहे पर बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही थी, सुबह समय 05.00 बजे बदायूं से बिसौली रोड की तरफ आ रहे ट्रक नं0 MH 48AG 4577 को चालक द्वारा अचानक बैरियर पर भारी पुलिस बल देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय पुलिस द्वारा रोककर ट्रक की तलाशी ली गयी ट्रक के ऊपर त्रिपाल बंधा था। जिसमें हरियाणा मार्का ब्राण्ड की अवैध शराब भरी थी । जिस पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा चालक हरमोल सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी ददाहुर, थाना रायकोट, जनपद लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण व आबकारी विभाग को सूचना दी गयी । पुलिस टीम द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं शराब को अवैध तरीके से पंजाब से अन्य प्रदेशों मे ले जाता हूँ । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/20 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा कैन्टर नं0 MH 48AG 4577 को कोई कागजात न होने के कारण धारा 207 एम.वी.एक्ट में सीज कर थाना परिसर में सन्तरी पहरा की निगरानी में खडा किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- हरमोल सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी ददाहुर, थाना रायकोट, जिला लुधियाना, पंजाब ।
विवरण बरामदगी-
- 6288 क्वार्टर, 3600 हॉफ (कुल 281 पेटी) कीमत लगभग 22 लाख रूपये ।
- एक कैन्टर जिसका नं0 MH 48AG 4577
गिरफ्तार करने वाली टीम – 1. प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन ओमप्रकाश गौतम, 2. उ0नि0 प्रमोद कुमार, 3. कां0 535 मनजीत सिंह, 4. कां0 526 पुष्पेन्द्र चौधरी, 5. कां0 263 सुमित पंवार तथा 6. कां0 116 रिजवान खान।