बरेली : हिंदू शक्ति दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा । जिला अध्यक्ष रजत कुमार कश्यप ने मांग की ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के सद्र मौलाना साजिद रसीदी ने राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश की है । मौलाना ने अपने बयान में कहा कि मंदिर को गिराने के बाद मस्जिद तामीर तो नहीं की गई थी लेकिन अब हो सकता है कि मस्जिद बनाने के लिए राम मंदिर तोड़ा जाए ।
उन्होंने मांग उठाई कि मौलाना का एनकाउंटर किया जाए । हिंदू शक्ति दल मौलाना को मुंहतोड़ जवाब देगी । ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को भेजा गया ।