किसान के घर लगी आग से घर जला व चार भैंस झुलसी

            माधौगंज- अज्ञात कारणों से किसान के घर के आगे छप्पर में लगी आग से चार भैंस बुरी तरह झुलस गईं। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। पीड़ित ने बताया कि मवेशी डॉक्टर को सूचना के बाद भी नही आए।
             थानाक्षेत्र के ग्राम ढेड़नी सरैंया में जयसिंह के घर की ओर अचानक आग की लपटें उठने लगी। आनन फानन ग्रामीणों ने मिलकर जब तक आग पर काबू पाया तब तक घर के आगे रखे छप्पर के नीचे बंधी चार भैंस झुलस गई। गांव वालों की सक्रियता के चलते घर मे रखी सामग्री व कपड़े जलने से बच गए। ग्रामीणों की एकता ने बड़ा हादसा बचा लिया नही तो अन्य लोंगों के मकान भी आग की लपटों के शिकार हो जाते। जयसिंह ने बताया कि आग कैसे लगी पता नही चल सका है। मवेशी डॉक्टर को फ़ोन कर भैंस झुलस जाने की सूचना दी पर कोई भी मौके पर नही आया। जिसके चलते बुरी तरह झुलसे मवेशियों का इलाज के लिए भटकना पड़ेगा।