सभी किसानों का गन्ना पूरी जिम्मेदारी के साथ क्रय करें और साथ ही क्रय किये गये गन्ने का भुगतान भी करते जायें : जिलाधिकारी हरदोई

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने तहसील शाहाबाद के अन्तर्गत लोनी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित कृषकों से कहा कि लोनी चीनी मिल ने सत्र पूर्व (एक सप्ताह पहले ही) पेराई सत्र प्रारम्भ किया था और तय मानदण्डों को भी पूरा कर लिया था ।

उन्होने कहा कि जल्दी पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को लाभ होगा और वह अपना गन्ना समय से बिक्री कर खेतों में अगली फसल की तैयारी कर सकेगें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गन्ना मिल अधिकारियों से कहा कि पिछलें वर्ष की भांति ही समस्त छोटे-बड़ें किसानों का गन्ना पूरी जिम्मेदारी के साथ क्रय करें और साथ ही किसानों द्वारा बिक्री किये गये गन्ने का भुगतान भी करते जायें और गन्ना क्रय के दौरान मिल में किसानों के लिए पेयजल तथा जानवरों के लिए चारे आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। गन्ना पेराई सत्र प्रारम्भ अवसर पर अजंवा चीनी मिल के कुलदीप सिंह, हरियावां के प्रदीप त्यागी, लोनी के पंकज सिंह तथा रूपापुर चीनी मिल के पी0के0 सिंगल, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान तथा भारी संख्या में गन्ना किसान आदि मौजूद रहें।