ग्रामीण सड़क विकास कार्यों के कुशल कार्यान्वयन और निगरानी का आह्वान

  • श्री गिरिराज सिंह ने राज्य सरकारों से ग्रामीण सड़क विकास कार्यों के कुशल कार्यान्वयन और निगरानी का आह्वान किया।
  • बेहतर ग्रामीण सड़कों के बुनियादी ढांचे ने कोविड संकट के दौरान भारत की मदद की, भारत के सकल निर्यात में कृषि निर्यात का 23 प्रतिशत से अधिक योगदान रहा : ग्रामीण विकास मंत्री 
  • राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, साध्वी निरंजन ज्योति और श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने भी ग्रामीण सड़कों में नई प्रौद्योगिकियों और नवाचारों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।
  • ग्रामीण सड़क अवसंरचना के लिए नई प्रौद्योगिकी परिकल्पना, 2022 का दस्तावेज़ जारी किया गया, सड़क बनाने में अपशिष्‍ट प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर बल दिया गया।