एक्‍सेल सनशाइन लिमिटेड और फिनलैंड स्थित विन विंड ओई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सीबीआई, ने आई.डी.बी.आई. से लिया गया 600 करोड़ रूपये का ऋण लौटाने में कथित चूक के लिए पूर्व एयरसेल प्रमोटर सी शिवशंकरन की कंपनियों एक्‍सेल सनशाइन लिमिटेड और फिनलैंड स्थित विन विंड ओई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने बताया है कि बैंक के वरिष्‍ठ अधिकारियों के आवासों सहित 50 ठिकानों की तलाशी ली गई है। ये ठिकाने दिल्‍ली, फरीदाबाद, मुम्‍बई, गांधीनगर, चेन्‍नई, हैदराबाद आदि शहरों में है।