जिंदा को मुर्दा दिखा हड़पी सम्पत्ति मुकदमा दर्ज

शाहाबाद– कूटरचित अभिलेखों के आधार पर जिन्दा व्यक्ति को मृत दर्शाकर सम्पत्ति हड़पने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम पिपरिया निवासी पृथ्वीराज पुत्र चुन्नी ने अपनी चल अचल सम्पत्ति  की वसीयत रामसागर पुत्र श्रीकृष्ण के पक्ष में कुछ साल पहले कर दी थी।इसके बाद पृथ्वीराज तिलहर के गांव वधियन खेडा में रहने लगा।इसी बीच रामसागर ने उसे मृत दिखाकर सम्पत्ति को अपने नाम करा लिया।जानकारी होने पर पृथ्वीराज ने तहसीलदार के न्यायालय में जिन्दा होने का प्रार्थनापत्र दिया है।उधर कोतवाली में झूठे तथ्यों के आधार पर सम्पत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।