बलवा व जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज 

थाना क्षेत्र के बरसाना मजरा मुहआकोली गांव निवासी रेशमा पत्नी कमलेश कुमार ने ज्यूरी चंद्रमपुर गांव निवासी आदेश, उनकी पत्नी रामगुनी, राजपाल, शिवपाल, विक्रम तथा बरसाना गांव के विश्वनाथ के विरुद्ध बलवा व जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया हे। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि रविवार को11बजे  वह अपने घर में मौजूद थी। उसी समय उपरोक्त लोग लाठी-डंडों व तमंचों से लैस होकर आए और गाली गलौज करते हुए जान माल की धमकी देने लगे। उसके डायल हंड्रेड पुलिस को फोन करने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी आरोपी भाग गए।