काफी उठा पटक के बाद आखिर आज रविवार को पिहानी ब्लाक प्रमुख सरिता गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया । 103 बीडीसी सदस्यों में 62 ने अविश्वास के पक्ष में मतदान किया । अविश्वास प्रस्ताव को लेकर काफी दिनों से रस्सकसी चल रही थी । यह प्रयास मनोज सिंह कोटरा के पक्ष में लाने की मुहिम काफी दिनों से चल रही थी । इसको आज चार मार्च को विराम लग गया गया । पिहानी ब्लाक के सभागार मे 10 बजे से बीडीसी सदस्य आने लगे थे । 11 बजे तक 53 बीडीसी आ गये थे और कार्यवाही शुरू की गई । एसडीएम शाहाबाद दिग्विजय सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पढ़ कर सुनाया तो डीपीआरओ अनिल सिंह ने बीडीसी को सारी प्रकिया बतायी और कहा कि एक बजे तक बहस का समय है । उसके बाद चुनाव प्रकिया शुरू होगी । हलांकि दिये गये समय में सभागार मे सन्नाटा पसरा रहा । किसी सदस्य ने कोई टिप्पणी नहीं की । इस दौरान बीडीसी सदस्यों की संख्या भी बढ़ती रही । 103 क्षेत्र पंचायत में से 66 बीडीसी सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया । एक बजे मतदान प्रकिया शुरू हो गयी जो 2:30 तक चली । जिसमें 66 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया । चुनाव के दौरान 11 बीडीसी सदस्यो ने हेल्पर की सहायता से वोट डाले । ढाई बजे तक मतदान चला । उसके बाद मतपेटी में पड़े मतों को निकाल कर मतपत्रों की गणना की गयी । कुल 66 पड़े मतों में से 62 बीडीसी सदस्यो ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे अपना मत दिया । चार सदस्यों ने सरिता गुप्ता के पक्ष मे मतदान किया । पीठासीन अधिकारी ने चुनाव परिणाम घोषित किया । इस मौके पर पिहानी कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला अपने फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे । इस चुनाव प्रकिया मे बीडीओ अरूण जौहरी व एडीओ पंचायत मेवाराम भी मौजूद रहे ।