Ramu Bajpeyee:
पाली (हरदोई)- नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में भी गांधी जयंती मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ।उसके बाद विद्यालय के प्रबंधक माया प्रकाश अवस्थी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनको नमन किया।
पब्लिक शिक्षा निकेतन की शगुन कुशवाहा ने कला प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान
विद्यालय के संचालक अनुराग अवस्थी ने बताया कि सोमवार को *फसल अवशेष न जलाये जाने* की तहसील स्तर की पेंटिग प्रतियोगिता में पब्लिक शिक्षा निकेतन की कक्षा 9 की छात्रा सगुन कुशवाहा पुत्री जगत कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जिसको गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय पुलकित खरे ने प्रशस्ति पत्र तथा 10000रु पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह धनराशि शगुन के खाते में भेजी जाएगी। विद्यालय के सभी अध्यापकों तथा बच्चों ने सगुन को बधाई व शुभकामनाऐं दी।