★ अशुद्ध शब्द-प्रयोग देखें :—-
साहित्येत्तर, विवाहेत्तर, पाठ्येत्तर, संग्रहित, गणमान्य, ख्याल, सूनसान, अनुग्रहित, बहुत बेहतर, सबसे बेहतरीन, बावजूद भी, अत्यन्त ही, प्राणप्रण, आद्यान्त, प्रवाहमान, सेवा-सुश्रूषा, शोधछात्र, विद्वतजनों, समर्थवान, गुणीजनों, कार्यकत्री।
★ शुद्ध शब्द :–
साहित्येतर, विवाहेतर, पाठ्येतर, संगृहीत, गण्यमान्य, ख़याल, सुनसान, अनुगृहीत, बेहतर, बेहतरीन, बावजूद, अत्यन्त, प्राणपण, आद्यन्त, प्रवहमान, सेवा-शुश्रूषा, शोधच्छात्र, विद्वज्जन, सामर्थ्यवान, (सामर्थ्यशाली) गुणिजन, कार्यकर्त्री।