केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, विद्यालय द्वारा फर्जी प्रवेश पत्र जारी कर दिलाई जा रही थी परीक्षा

                   विकास खण्ड कछौना में स्थित एच०बी०जी०इण्टर कालेज मुसलमानाबाद में शनिवार को सुबह की पाली में सामाजिक विज्ञान  प्रश्नपत्र में केंद्र व्यवस्थापक द्वारा फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। जिसके खिलाफ कासिमपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया।
                 शनिवार की सुबह की पाली में एच० बी० जी० इण्टर कालेज मुसलमानाबाद में केंद्र व्यवस्थापक व आंतरिक सचल दल जुहैल अव्बास , मन्नीलाल के साथ निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक परीक्षार्थी के पास आधार कार्ड मांगने पर वह नहीं दिखा सका। उसने पूछताछ पर अपना नाम कलीम निवासी मड़ियांव थाना लखनऊ बताया जो कि परीक्षार्थी मोहिद आलम की जगह पर परीक्षा दे रहा था। मोहिद आलम ओम सांई बाला जी महाराज इण्टर कालेज गौसगंज का छात्र है। विद्यालय द्वारा फर्जी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया था। प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी नकल माफियाओं ने नये-नये तरीके निकाल लेते है। पुलिस ने फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देखना यह है कि ओम सांई बाला जी महाराज इण्टर कालेज गौसगंज पर प्रशासन क्या कार्यवाही करता है ।