राज चौहान ब्यूरो प्रमुख हरदोई –
बावन स्थित नारायण बालिका इंटर कालेज में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आए हरदोई के चेयरमैंन सुख सागर मिश्र मधुर व श्री कृष्ण पहलवान (गुरूजी) के द्वारा 24 वेदियों में बैठे यज्ञ कर्ताओं ने वैदिक विधि विधान से कलश यात्रा संपन्न कराईं।
8 दिसंबर को सुबह 11 बजे सैकड़ों गायत्री परिवार के पीले कपड़े पहने अनुयायी कलश यात्रा नारायण बालिका इंटर कालेज से निकाली। लगभग 3 किलोमीटर की दूरी को तय करके यह यात्रा बावन नहर से होती हुई यज्ञ स्थल में पूरी हुई। 9 दिसंबर को सुबह 8 बजे से यज्ञ शुरू होगा। यज्ञ में विश्व शांति और सारे जीवों के कल्याण के लिए गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, नवग्रह मंत्र, रूद्र गायत्री मंत्रों संग यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, नाजिम प्रधान निजामपुर , पूर्व प्रधान धीरू मिश्रा , प्रधान अनूप यादव, संदीप शुक्ला , निशीत शुक्ला, भूपेंद्र अवस्थी ,गोल्डन मिश्रा ,शैलेंद्र सिंह मुजाहिदपुर , जितेंद्र सिंह, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।