धूम-धाम से निकाली गई खंडित मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा

रामू बाजपेयी पाली


बुधवार को पाली नगर में खंडित मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा धूम-धाम से निकाली गई । जिसमें नगर की समस्त खण्डित मूर्तियों को गर्रा नदी के तट पर विसर्जित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अनुज पाठक ने बताया कि लोग मूर्तियों को अनुचित स्थानों पर फेंक देते है, जिससे उनके ऊपर तमाम तरीके की गन्दगी लोग डालते हैं । इसीलिए देवी देवताओं के सम्मान के लिए इस कार्यक्रम का अयोजन किया गया है ।यात्रा में सूरज, विनीत, छोटू पांडेय, आशीष शुक्ल, छोटू शुक्ल, सत्यम, विमल गुजराती, कर्ण मिश्र, अजीत गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, अनुज कुमार मिश्र, ऋषभ शुक्ल के साथ-साथ नगर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।