समाजसेवी राजवर्धन सिंह ” राजू ” ने करवाया 4 लावारिस शवों के अंतिम संस्कार

समाज में विरले ही ऐसे लोग देखने को मिलते हैं जो मरते दम तक भी दूसरों के काम आएं। आज समाजसेवी राजवर्धन सिंह ” राजू ” ने कुछ ऐसी ही मिशाल संपूर्ण मानवता के सामने पेश की जो कि अत्यंत सराहनीय है। आज सुबह पोस्टमार्टम हाउस से सूचना मिलने पर राजू ने 4 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार सीतापुर रोड स्थित मुक्तिधाम पर संपन्न कराया। इनमें एक महिला समेत तीन शव शामिल हैं। ये सभी शव शहर कोतवाली, कोतवाली देहात, कछौना व सुरसा कोतवाली क्षेत्र से संबंधित थे।