मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डीएम ने निकाली स्कूटी रैली

राज चौहान (ब्यूरो प्रमुख हरदोई)-


22 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है और इसी क्रम में आज जिला प्रशाशन ने मतदाताओ को जागरूक करने के लिए महिला अधिकारियों सहित dm हरदोई शुभ्रा सक्सेना ने स्कूटी रैली निकाली।
आई ए एस टॉपर हरदोई dm शुभ्रा सक्सेना ने हरदोई ज्वाइन करते ही अपनी कार्यशैली को लेकर एक चीज तो साफ कर दी थी ।कि वो जनता को न्याय दिलाने के लिए आई है।नगर निकाय चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने आज आई टी आई से स्कूटी पे अपनी 200 महिला अधिकारियों की टीम लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया और मतदाताओ को जागरूक किया कि घर से निकले और बिना भय के शत प्रतिशत मतदान करे। डीएम हरदोई शुभ्रा सक्सेना का ये अभियान लोगो की नजर में काबिले तारीफ है, लोगो ने इसे प्रशाशन का सराहनीय कदम बताया।