मनचले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, पहुंचा हवालात

अजुहा, कौशाम्बी : अवैध संबंधों के चलते शादीशुदा महिला के घर मनचला युवक बीती रात पहुँच गया । परिवार के लोगों ने शक के आधार पर घर के बाहर ताला जड़ दिया । जिसके बाद युवक मौके पर ही कमरे में छुपा मिला । सुबह कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह दोनों को थाने लाई थी। थाने में लाने के बाद कहानी लट्टू की तरह घूमने लगी।

महिला होटल वाले के बेटे पर आरोप लगा रही थी कि मुझे फसा कर बहका दिया। वंही युवक ने कहा कि मुझे फोन कर बुलाया। वहीं जब शादीशुदा महिला के पति और पिता से पूछा गया तो वह भी महिला को अपने साथ ले जाने से इनकार कर रहे हैं। दूसरी ओर युवक भी महिला को अपने साथ रखने से साफ इंकार कर रहा है। परिजनों के समझाने के बाद जब कोई बात नही बनी तो पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना सैनी थाना क्षेत्र की है ।

मसुरिया दीन मौर्य अजुहा कौशांबी 9621680231