ब्रेकिंग लखनऊ
अवनीश मिश्रा
राजधानी लखनऊ में आज सुबह करीब 6 बजे कूड़ा डालने जैसे मामूली विवाद को लेकर सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अनौरा गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता नाम के व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर गोली चला दी।
अमौसी रेलवे स्टेशन से सटे अनौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि जितेंद्र गुप्ता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला घटना को अंजाम देकर फरार हो गया वहीं जितेंद्र के पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर जितेंद्र की तलाश में जुटी हुई है। घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है युवक के सीने में लगी गोली है। सूचना पर पहुंची सरोजनी नगर थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।