हरदोई- मंझिला थाना में तैनात रहे दुराचार के आरोपी दारोगा की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है । यही नहीं दारोगा की तलाश के लिए जांच अधिकारी ने सर्विलांस टीम का सहारा लिया है जिसके सहारे पुलिस आरोपी दारोगा के ठिकानों पर छापा मार रही है।
दरअसल दो दिन पहले मंझिला थाना में तैनात रहे दारोगा राजेश सिंह यादव के खिलाफ एसपी के आदेश पर दुराचार का मामला दर्ज हुआ था । जिसके बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया था । उसी मामले में पुलिस शाहजहांपुर जनपद पहुंचकर जिस अस्पताल में युवती ने बच्चे को जन्म दिया था वहां के सारे रिकॉर्ड खंगाल रही है । वहीं दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए सर्विलांस के सहारे उसका पीछा किया जा रहा है । मंझिला इंस्पेक्टर विनोद कुमार के मुताबिक जल्द ही आरोपी दारोगा को गिरफ्तार किया जाएगा । फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।