कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम हरदेवन खेड़ा में तीन घरों में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
बताते चलें ग्राम हरदेवन खेड़ा निवासी शिव कुमार ने बताया वह अपने परिवार के साथ बरामदे में सोए थे। पंखा चल रहा था। गुरुवार की सुबह जब उनके बड़े भाई राजकुमार बाहर शौच को जा रहे थे, तो उन्होंने रास्ते में देखा उनका बक्सा एक खेत की मेड पर पड़ा है। वापस घर आकर देखा तो कमरे के पीछे दीवार में बड़ी नकब लगी है। कमरे के अंदर जाकर देखा तो सब सामान तितर-बितर पड़ा है। चोरों ने इनके घर से 15 हजार नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वही अन्य दो घरों में भी नकब लगाई, जागरूकता के चलते इन घरों में चोर चोरी नहीं कर पाए हैं। वहीं इसी गांव निवासी हींगा के घर खटखटा की आवाज पर घर व आसपास के लोग जाग गए। शैलेंद्र ने बताया वह घर के आंगन में लेटे थे। खटखट की आवाज सुनाई दी, बक्से को हिलाया तो आवाज बंद हो गई। कुछ देर बाद पुनः आवाज आने पर टॉर्च लेकर छत पर गया जब तक चार्ज लगाते उससे पहले आहट पाकर चोर वहां से भाग निकले। उनके पीछे कुत्ते भौंकते जा रहे थे। सुबह पड़ोसी के यहां चोरी की बात सामने आई तो घर में पीछे जाकर देखा तो उसके दीवाल की ईंटे उखड़ी पड़ी थी। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया जानकारी मिली है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता