ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटकती मिली लाश

● ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटकती मिली लाश ।

● युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम ।

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी के राजस्व ग्राम बगहा मजरा कनवार में गाँव के बाहर ससुराल आये युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ में लटकती मिली। ससुरालीजनों की सूचना पर पुलिस चौकी अजुहा सब इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा ने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सियाराम पुत्र बुधराम रैदास निवासी छीमी मजरा बरइन का पुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर की शादी एक साल पहले निशा पुत्री स्व. केशपाल गाँव बगहा मजरा कनवार कोतवाली सैनी जनपद कौशांबी के साथ हुई थी। 27/06/2020 को सियाराम पत्नी को साथ लेकर 29/06/2020 को होने वाली चचेरी साली की शादी में ससुराल आया था। ऐसी जानकारी मिली है कि 01/07/2020 को दोपहर में मियां बीबी में झगड़ा भी हुआ था । आज 02/07/2020 सुबह 7:00 बजे गाँव के बाहर बबूल के पेड़ में लटकी सियाराम की लाश मिली। युवक की मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन शोक के गर्त में गिर गये ।

घटना का खुलासा करने के लिए स्थानीय पुलिस कई एंगल से ससुरालीजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चलेगा कि हत्या या खुदकुशी का मामला है।

ब्यूरो चीफ #IV24 न्यूज़ कौशांबी मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट